सावधान अत्याधुनिक दुर्घटना जन्य क्षेत्र, एनएच 30 के 6 जगह हुए ब्लैक स्पॉट घोषित

जगदलपुर
जिले में सड़क दुर्घटनाओं में हो रही लोगों की मौत को रोकने के लिए यातायात पुलिस ने जिले में दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया और एनएच 30 के 6 जगहों को ब्लैक स्पॉट घोषित कर दिया गया साथ ही यहां पर दुर्घटनाजन्य क्षेत्र का बोर्ड लगा दिया गया है।

यातायात प्रभारी शिवशंकर गेंदले ने बताया कि दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों की पहचान वहां पर होने वाली दुर्घटना की संख्या के आधार पर तय किया जाता है। मालूम हो कि एनएच 30 पर 6 जगहों को ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया है। इनमें सोनारपाल, बलेगा मोड़, कुदालगांव, मेटावाड़ा, पुराना पुल चौक आदि जगह शामिल है। पिछले 3 सालों के आकड़ों के मुताबिक ग्राम सोनारपाल में घायल 6, मृत्यु 4, बालेंगा मोड़ में घायल 8, मृत्यु 6, कुदालगांव में घायल 9, मृत्यु 8, मेटावाडा में घायल 9, मृत्यु 5 और पुराना पुल चौक के पास घायल 6, मृत्यु 5 हुए हैं। इन जगहों पर रिफ्लेक्टरनुमा चेतावनी बोर्ड और स्टॉपर आदि लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *