महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट,सोनिया ने कमल नाथ को बनाया संकटमोचक

भोपाल
महाराष्ट्र सरकार पर आए राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को मुंबई भेजने का निर्णय किया है। पार्टी ने उन्हें महाराष्ट्र का पर्यवेक्षक बनाया है। वे वहां पहुंचकर राजनीतिक हालात पर पार्टी सहित अन्य दलों के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करके रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष को देंगे।

 

महाराष्ट्र में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस गठबंधन की सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ से चर्चा की और फिर उन्हें पार्टी की ओर से महाराष्ट्र का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। सूत्रों के मुताबिक वे गुरुवार को मुंबई पहुंचकर पहले पार्टी नेताओं से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेंगे। इसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार से भी चर्चा करके रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को देंगे।

उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने महाराष्ट्र के घटनाक्रम पर कहा कि वहां जिस प्रकार से उलटफेर चल रहा है, वहां अब कांग्रेस कमल नाथ को पर्यवेक्षक बनाकर भेज रही है। उनकी कोई विधायक सुनता नहीं है। मध्य प्रदेश के विधायक भाग जाते हैं। मुझे तो लगता है कि वे महाराष्ट्र में भी बंटाधार करके लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *