युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

भोपाल
प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज भोपाल की एक होटल में हुई। बैठक में तय किया गया कि उपचुनाव में युवा कांग्रेस की टीम दो मुद्दों पर ज्यादा फोकस करेगी, जिसमें कोरोना संक्रमण के दौरान सरकार की नाकामी और प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी शामिल रहेगा। बैठक में युवा कांग्रेस के राष्टÑीय प्रभारी कृष्णा अल्लवरू विशेष रूप से शामिल हुए।

बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही जिला अध्यक्षों को भी बुलाया गया था। दोपहर में शुरू हुई बैठक करीब दो घंटे चली। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कहा कि उपचुनाव में युवा कांग्रेस की भूमिका दिखाई देना चाहिए। युवा कांग्रेस को पता है कि प्रदेश में बेरोजगारी तेजी से बढ़ी है। कोरोना के दौरान इलाज भी सही से लोगों को नहीं मिला। ये मुद्दे जनता को भी पता है। युवाओं के बीच हम सभी लोगों को जाना होगा। गाउंड पर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा संगठन से जोड़ना भी होगा। उनकी समस्याओं के लिए हमे भविष्य में प्रदर्शन-धरना करने के लिए तैयार रहना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *