प्रेक्षक ने मझौली में किया निर्वाचन की तैयारियों का निरीक्षण

जबलपुर
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त निर्वाचन प्रेक्षक सेवा निवृत्त आई ए एस अधिकारी श्री उपेंद्रनाथ शर्मा ने आज मझौली पहुँचकर त्रि-स्तरीय पंचायतों एवं नगर परिषद मझौली के  निर्वाचन की तैयारियों का निरीक्षण किया ।

निर्वाचन प्रेक्षक श्री शर्मा ने इस दौरान स्ट्रांग रूम, मतदान सामग्री वितरण व्यवस्था, रुट चार्ट, सामग्री वापसी, मतगणना केंद्र का जायजा लिया तथा निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं स्वतंत्र निर्वाचन के लिये की गई व्यवस्था पर अधिकारियों से चर्चा की ।

इसके पहले निर्वाचन प्रेक्षक श्री शर्मा ने कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक तीन में नगर निगम जबलपुर के निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की कार्यवाही का अवलोकन भी किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *