जहर से बेहोश प्रेमिका को उसके घर पहुंचा फरार हो गया प्रेमी, मौत के बाद परिवारवालों ने लगाया हत्‍या का आरोप

 फिरोजाबाद
 
यूपी के फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र में कीटनाशक के सेवन से महिला की मौत हो गई। पति से तलाक के बाद वह अपने प्रेमी के साथ रहती थी। वह उसे बेहोशी हालत में माई के छोड़ आया था। मां ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। आसफाबाद निवासी उपासना 23 वर्ष की शादी पुष्पेंद्र नामक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद पति पत्नी में आए दिन झगड़ा होता रहता था। इसके कारण उपासना ने पुष्पेंद्र को 3 वर्ष पूर्व तलाक दे दिया था। बाद में वह कोटला चुंगी निवासी कान्हा जो पहले से ही शादीशुदा था उसके पास डेढ़ वर्ष से रह रही थी।

महिला के भाई गोपाल की मानें तो मंगलवार को उपासना और कान्हा के मध्य किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। कान्हा ने उपासना के साथ मारपीट कर दी। उसने बुधवार को कोई विषाक्त खा लिया। जिससे वह बेहोश हो गई। कान्हा उसे बेहोशी की हालत उसके मायके छोड़ आया। उसकी हालत देख मायके वाले घबरा गए। भाई उपचार कराने के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां का कहना था कि कान्हा ने उसकी बेटी की जान ले ली। मामले में तहरीर दी जाएगी। चिकित्सा कर्मियों ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए विच्छेदन गृह में रखवा दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *