श्रीराम मंदिर में दान में मिले 22 करोड़ रु चेक बाउंस

लखनऊ

विश्व हिन्दू परिषद की ओर से देश भर के जिलो की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार अब तक 3 हज़ार 400 करोड़ रु दान में मिले है। वहीं 22 करोड़ रु से अधिक के चेक बाउंस भी हुए हैं। हालांकि किन कारणों से ये चेक बाउंस हुए हैं इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है।

श्रीराम मंदिर के लिए दान करने वालों में लगभग 22 करोड़ रु के कई चेक ऐसे भी हैं जो बाउंस हुए हैं। इसकी जानकारी निकालकर ऐसे चेक को अलग करते हुए एक दूसरी रिपोर्ट भी बनाई जा रही है। जिससे सही जानकारी हासिल हो सके कि, कौन सी चेक किन कारणो से बाउंस हुई है। क्यूंकी बल्क में या अधिक संख्या में में चेक होने और अन्य कई प्रकार के तकनीकि कारणो की वजह से भी चेक बाउंस हो सकते हैं। तकनीकी कारणो से बाउंस होने वाले चेक को फिर से बैंक के साथ बैठक करके उन्हे दोबारा रिप्रेजेंट किया जाएगा।

वहीं चेक बाउंस कराने वाले सबसे अधिक अयोध्या जिले के लोग हैं। अयोध्या जिले में चेक बाउंस कराने वालों की संख्या 2 हज़ार से अधिक है। जबकि देश भर से आए 15 हज़ार से अधिक लोगों के चेक विभिन्न कारणो से वापस कर दिए गए हैं, जिनमें अकाउंट में बैलेंस नहीं होना भी प्रमुख कारण है।

कितना पैसा किसने दिया
श्रीराम मंदिर के लिए एक लाख रु से लेकर 5 लाख रु तक दान करने वालों की संख्या 31 हज़ार 663 है। वहीं 5 लाख रु से लेकर 10 लाख तक दान करने वालों की संख्या 1,428 है। 10 लाख से लेकर 25 लाख रु तक दान करने वालों की संख्या 950 है। 25 लाख से लेकर 50 लाख रु दान करने वालों की संख्या 123 है। 50 लाख रु से लेकर एक करोड़ रु तक दान करने वालों की संख्या 127 है। एक करोड़ से अधिक का दान करने वालों की संख्या 74 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *