पुलिस के पास पहुंचे दो ‘पति’, बोले- पत्नी तीसरे के साथ भाग गई

 नागपुर
 
महाराष्ट्र के नागपुर से प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। यहां पुलिस के पास दो अलग-अलग शिकायत आई थी जिसमें बताया गया था कि उनकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई। लेकिन जब पुलिस ने दोनों शिकायतों पर ध्यान दिया तो पता चल कि दोनों शिकायतें एक ही महिला की आई हुई थी। दरअसल, यह घटना महाराष्ट्र के नागपुर की है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि यहां स्थित भरोसा प्रकोष्ठ थाने में पहुंचे दो शख्स ने एक जैसी ही शिकायत की थी, हालांकि दूसरे शख्स ने उस महिला को अपनी पत्नी बताते हुए उसे ढूंढकर लाने का प्रार्थनापत्र दिया था। मामले को लेकर पुलिस असमंजस में है। यह भी जानकारी सामने आई कि जिस तीसरे शख्स के साथ महिला भागी है उसकी दोस्ती फेसबुक से हुई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने पहले पति के साथ प्रेम विवाह किया था और वे दो बच्चों के माता-पिता हैं। शादी के चार साल बाद, महिला ने दूसरे शख्स से एक मंदिर में शादी के बंधन में बंध गए। पहला पति राजमिस्त्री है, वहीं दूसरा पति ऑप्टिक फाइबर लगाता है। वहीं तीसरे के बारे में पुलिस के पास ज्यादा जानकारी नहीं है।
 
इतना ही नहीं पुलिस ने यह भी बताया कि शिकायत लेकर आए दोनों शख्स के पास 'कानूनी' पति होने के अपने दावे का पर्याप्त सबूत है, लेकिन मंदिर में दूसरे के साथ विवाह को कानूनी नहीं ठहराया जा सकता क्योंकि पहले मामले में तलाक नहीं था। भरोसा प्रकोष्ठ की प्रभारी वरिष्ठ निरीक्षक सीमा सुर्वे ने कहा कि दूसरा आदमी महिला को अपने जीवन में वापस लाना चाहता है लेकिन पहला वाला बिल्कुल भी तैयार नहीं है।

उधर पुलिस अब तीसरे के बारे में जानकारी तलाश कर रही है। हालांकि इसी बीच एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है कि पुलिस ने जब महिला को फोन किया तो उसने कहा कि वह अपने तीसरे पति के साथ सुखी है और उसका जीवन अच्छा चल रहा है। पुलिस अब असमंजस में है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *