राजेश ठाकुर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नये अध्यक्ष

रांची
 झारखंड प्रदेश कांग्रेस में बड़ा उलटफेर हुआ है. कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, पश्चिमी सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा, मांडर विधायक बंधु तिर्की समेत दो अन्य कांग्रेसी नेता जलेश्वर महतो और शाहजादा अनवर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी है.

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के योगदान को पार्टी ने सराहा है. साथ ही निवर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश महतो, इरफान अंसारी, मानस सिन्हा और संजय पासवान के योगदान को भी कांग्रेस पार्टी ने सराहना की है.

बता दें कि वर्ष 2019 में झारखंड विधानसभा चुनाव को देखते हुए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने डॉ रामेश्वर उरांव को प्रदेश अध्यक्ष बनाये, वहीं 5 कार्यकारी अध्यक्ष बनाये थे. इसमें राजेश ठाकुर के अलावा कमलेश महतो, इरफान अंसारी, मानस सिन्हा और संजय पासवान को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *