माता सुदीक्षा महाराज बोलीं – मन का मैल निकालना जरूरी

गगल
संत निरंकारी मिशन की प्रमुख सुदीक्षा माता महाराज 18 मई से हिमाचल की प्रचार यात्रा पर निकली यह प्रचार यात्रा माता सुदीक्षा महाराज ने शिमला सोलन, नालागढ़, मंडी, लेह, मनाली व हमीरपुर के समागम में पहुंचकर साद संगत को आशीर्वाद दिया और अंतिम दिन कांगड़ा के संत निरंकारी भवन घुरकड़ी में माता ने हज़ारों साधकों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर माताजी सुदीक्षा ने प्रवचनों की अमृत वर्षा करते हुए कहा के पर्यावरण तो साफ है परंतु मनुष्य के अंदर मन में जो पर्यावरण का प्रदूषण है उसे निकालना अति जरूरी है। अंदर इंसान के मन में मैल होगी तो प्रदूषण कैसे साफ होगा।

साद संगत को चाहिए कि पहले अपने मन का प्रदूषण साफ करें तभी पर्यावरण साफ होगा। उन्होंने कहा कि अगर मन को निर्मल कर लिया तो फिर और किसी बात की आवश्यकता नहीं रहेगी। मन के भीतर जो गंदगी है जो प्रदूषण है उसे साफ करें। अगर मन की सफाई करेंगे तो पर्यावरण साफ होगा। मन में गंदगी रह गई, मन में बुरे विचार रह गए तो पर्यावरण दूषित रहेगा। कई तरह की विकरीतियां होती रहेंगी। इस लिए जरूरी है कि मन को साफ करें ताकि मन गलत दिशा में न भटक सके। इस अवसर पर माता सुदीक्षा महाराज ने सभी साद संगत को प्रवचनों से निहाल किया। इसके बाद आज सुबह आठ बजे के माता सुदीक्षा महाराज स्पाइस जेट के विमान से गगल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होग

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *