मुंगेर: शराब तस्करों को खोजने गई पुलिस टीम पर हमला, दारोगा जख्मी
हवेली खड़गपुर (मुंगेर)
थाना क्षेत्र अंतर्गत नक्सल प्रभावित फुलवरिया गांव में अवैध रूप से शराब बेचने वालों और तस्करों की धरपकड़ के लिए पुलिस छापेमारी करने पहुंची। पुलिस को देखते हैं ग्रामीण और तस्करों के समर्थकों ने टीम पर हमला कर दिया वाहन के शीशे चकनाचूर कर दिए पथराव में एक दारोगा जख्मी हो गया। जख्मी दारोगा का इलाज मुंगेर में चल रहा है। घटना सोमवार देर रात की है। दरअसल, खडगपुर थाना के दारोगा अरविंद कुमार और अभिमन्यु कुमार दोनों फुलवरिया गांव में छापेमारी करने गए थे। जहां छापेमारी के विरोध में धंधे से जुड़े आक्रोशित ग्रामीणों ने अचानक हमला बोल दिया। अरविंद कुमार को चेहरे पर काफी चोटे आई है। इस संबंध में पुलिस पदाधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
