ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का वीडियो लीक, शिवलिंग जैसी आकृति के अलावा क्या-क्या दिखा

 वाराणसी
 
ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे से संबंधित वीडियो में शिवलिंग जैसी गोल आकृति समेत लगभग वे सभी चिह्न दिख रहे हैं जिनका उल्लेख कोर्ट कमिश्नर ने अपने सर्वे में किया है। सर्वे रिपोर्ट की ही तरह सोमवार शाम लीक हुए वीडियो में ज्ञानवापी मस्जिद का वुजूखाना, उसके चारों ओर वादी एवं प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ताओं के साथ कोर्ट कमिश्नर की टीम दिख रही है।

सर्वे रिपोर्ट में मस्जिद के तीनों गुंबदों के नीचे त्रिशूल जैसी आकृति का उल्लेख किया गया था जबकि लीक वीडियो में वे आकृतियां नहीं दिख रही हैं। हां, मस्जिद की दीवारों पर लगभग एक दर्जन जगह उकेरे गए त्रिशूल के अलावा फूल भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में नगर निगम के कर्मचारी वुजूखाना का पानी निकालते दिख रहे हैं। पानी निकालने के बाद काले पत्थर की बनी शिवलिंग जैसी आकृति उभरती है।

कोर्ट कमिश्नर ने इसकी ऊंचाई 2.5 फीट और व्यास चार फीट बताई है। मस्जिद के तहखाने में पुराने पत्थरों से बने तीन खंभे भी दिखे हैं जिन पर सनातन संस्कृति के प्रतीक चिह्न उकेरे दिख रहे हैं। वीडियो में ऐसे चिह्न मस्जिद की पश्चिमी और पूर्वी दीवालों पर भी हैं। हालांकि इन वीडियो व फोटोग्राफ की प्रामाणिकता की ‘हिन्दुस्तान’ पुष्टि नहीं करता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *