बलौदा बाजार मार्ग में कुछ यात्री बसों का संचालन हुआ बहाल

रायपुर
15 नवंबर को नवनिर्मित भाटा गांव बस स्टैंड में बसों का संचालन प्रारंभ किया गया, इस दौरान बालौदा बाजार मार्ग में चलने वाली यात्री बसें अधिक दूरी के नाम पर किराया में बढ़ोतरी को लेकर बस संचालको द्वारा यात्री बसों के परिचालन को स्थगित कर दिया गया था जिसके कारण उस मार्ग में चलने वाले यात्रियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था, जिसे देखते हुए नगर निगम रायपुर द्वारा आपातकालीन 5 सिटी बसों का संचालन प्रारंभ किया गया। आज से बलौदाबाजार मार्ग में सुबह एवं शाम में कुछ यात्री बसों का संचालन होना प्रारंभ हो गया है, जिसे देखते हुए यह संभावित है कि 1-2 दिवस के भीतर सभी यात्री बसों का संचालन होना प्रारंभ हो जाएगा! इस सम्बंध में बालौदाबाजार बस संघ में समय अंतराल को लेकर भी लगभग सहमति बन गयी है जिसके बाद बलोदाबाजार रूट की समस्त बसे नवीन बस स्टैंड भाटागाँव में आने लगेंगी।

उल्लेखनीय है कि शहर के घनी आबादी के बीच स्थित पंडरी बस स्टैंड में बडी संख्या में यात्री बसों के संचालन होने से शहर के भीतर आम नागरिकों को जाम और यातायात संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था जिसे देखते हुए राज्य सरकार द्वारा नया बस स्टैंड का निर्माण कर दिनांक 15 नवंबर 2021 को बस स्टैंड भाटा गांव से संचालन प्रारंभ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *