पंचायत चुनाव: नामांकन पत्र भरने का सिलसिला हुआ शुरु
भोपाल
प्रदेश के सभी 52 जिलों में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए आज कलेक्टरों द्वारा अधिसूचना जारी किए जाने के साथ ही नामांकन पत्र जमा करने का सिलसिला भी शुरु हो गया। आज से अगले छह जून तक पंच, सरपंच, जिला और जनपद पंचायत सदस्य के लिए नामांकन दोपहर तीन बजे तक जमा किए जाएंगे।
आज सभी जिलों में कलेक्टरों ने निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन कर पंचायत चुनावों के लिए नाम निर्देशन प्राप्त करने का सिलसिला शुरु कर दिया। स्थानों के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन एवं मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन भी आज किया गया।
चुनाव मैदान में भाग्य आजमाने वाले उम्मीदवारों से 52 जिला मुख्यालय, 313 विकासखण्ड मुख्यालय और 2780 क्लस्टर (ग्राम पंचायतों के समूह) में नाम निर्देशन-पत्र रिटर्निंग/ सहायक रिटर्निंग आॅफिसर द्वारा लिये जा रहे है। जिला पंचायत सदस्य के लिये जिला मुख्यालय, जनपद पंचायत सदस्य के लिये विकासखण्ड मुख्यालय और सरपंच एवं पंच के लिये विकाखण्ड मुख्यालय एवं क्लस्टर स्तर पर नाम निर्देशन-पत्र लिये जा रहे है।
सात जून को होगी नामांकन पत्रोंकी जांच छह जून को दोपहर तीन बजे तक जिन उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जमा होंगे उनके नाम निर्देशन-पत्रों की जांच 7 जून को होगी। जो उम्मीदवार चुनाव मैदान से हटना चाहेंगे वे दस जून तक नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे।
