ज्ञानवापी मामले की जिला जज और फास्‍ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, अदालत में सुरक्षा कड़ी

वाराणसी
सोमवार को आज ज्ञानवापी मामले में आज सुनवाई का दिन है। प्रमुख मामलों के अलावा भी कई मामलों को लेकर अदालत में गहमागहमी रहना तय है। इसके अलावा भी अन्‍य नए मामले भी सामने आ सकते हैं। सोमवार को जिला जज की अदालत में इस बाबत वाद की सुनवाई हो या न हो इसको लेकर सुनवाई की जानी है। इसके साथ ही फास्‍ट ट्रैक कोर्ट में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर को हिंदू पक्ष को देने और प्राप्‍त शिवलिंग की पूजा किए जाने की मांग पर सुनवाई होनी है।

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सोमवार को दो अलग अलग मामलों की सुनवाई होने हो लेकर अदालत परिसर में काफी गहमागहमी सुबह से ही बनी रही। जबकि पुलिस सुरक्षा बलों की तैनाती अदालत परिसर में की गई है। अदालत में इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने भी चक्रमण कर सुरक्षा व्‍यवस्‍था परखी है। जबकि दूसरी ओर ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के आसपास और काशी विश्‍वनाथ मंदिर परिसर के पास भी सुरक्षा व्‍यवस्‍था कड़ी रखी गई है। इस मामले में सोमवार को सुरक्षा को लेकर कड़ी सतर्कता बढ़ गई है।

अन्‍य मामले भी चर्चा में
इसके साथ ही दोनों पक्षों को अदालत की ओर से सर्वे की रिपोर्ट और चिप की एक एक प्रति उपलब्‍ध कराना है। वहीं पूर्व महंत कुलपति तिवारी ने शिवलिंग के पूजन की मांग की है तो दूसरी ओर तहखाने और सुरंग की मौजूदगी को लेकर सर्वे कराने की भी वह मांग कर सकते हैं। दूसरी ओर अदालत में सर्वे रिपोर्ट को लीक न करने को लेकर भी मांग होने की उम्‍मीद है। पूर्व में भी पत्र लिखकर इसकी रिपोर्ट को पब्लिक में साझा करने से होने वाली समस्‍याओं को लेकर चिंता जाहिर की जा चुकी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *