अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर जल्द करेंगे कैप्सूल गिल की शूटिंग शुरू

मुंबई
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों फिल्म पृथ्वीराज को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ये फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय के साथ-साथ मानुषी छिल्लर भी अहम रोल में नजर आएंगी। वहीं अब अक्षय किमार के फैंस के लिए एक और खुशखबरी आई है जिसे सुनकर उनके फैंस खुशी से झूम उठेंगे। दरअसल, खबर आ रही है कि अक्षय कुमार जल्द ही एक फिल्म में दिखाई देंगे।

अक्षय जिस फिल्म में नजर आएंगे उसका नाम ‘कैप्सूल गिल’ (Capsule Gill) है। इस फिल्म में वो चीफ माइनिंग इंजीनियर का रोल कर रहे हैं। फिल्म की कहानी कोयला खदानों पर है जिसमें साल 1989 की कहानी दिखाई गई है। वहीं बात अक्षय कुमार के अपोजिट एक्ट्रेस की तो ये भी पता चला है कि, मेकर्स ने फिल्म की हीरोइन तलाश कर ली हैं। कहा जा रहा है कि, फिल्म में अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा रोमांस करती हुई नजर आएंगी।

वहीं ये भी खबर है कि इस फिल्म कोयला खदान में हादसे को दिखाया जाएगा। पश्चिम बंगाल के रानीगंज माइंस में 1989 में पानी भरने के कारण 65 श्रमिक फंस गए थे। तब अमृतसर के एक इंजीनियर जसवंत सिंह गिल ने उनकी जान बचाई थी जिसे इस फिल्म में दिखाया जाएगा। वहीं दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार फिल्म ‘रक्षा बंधन’, ‘राम सेतु’, ‘सेल्फी’, ‘मिशन सिंड्रेला’ में नजर आएंगे। इसी के साथ वो ‘द एंड’ से डिजिटल डेब्यू करने वाले हैं।

वहीं परिणीति चोपड़ा की बात करें तो फिल्ममेकर पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला की बायोपिक में नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल छोड़ी है। इस फिल्म के साथ-साथ परीणीति चोपड़ा रिभू दासगुप्ता की फिल्म में भी दिखाई देंगी जो कि एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें परीणीति के साथ-साथ के.के मेनन, रजित कपूर, दिब्येंदु भट्टाचार्य भी नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *