नेपाल में विमान का संपर्क टूटा, क्रू मेंबर्स समेत एयरक्राफ्ट में कुल 22 लोग सवार

काठमांडू
 नेपाल में ara Air's 9 NAET विमान का ट्विन इंजन एयरक्राफ्ट का संपर्क टूट गया है। विमान में 19 यात्री सवार थे। यह विमान पोखरा से जॉमसम जा रहा था। आज सुबह 9.55 बजे विमान का संपर्क टूट गया है। नेपाल की मीडिया के अनुसार विमान में 4 भारतीय नागरिक, 3 जापानी नागरिक सवार हैं। जबकि बाकी के नागरिक नेपाल के हैं। विमान के भीतर क्रू मेंबर्स को मिलाकर कुल 22 यात्री सवार हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विमान की मौजूदा स्थिति क्या है, इसके साथ संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है। चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर नेत्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि एयरक्राफ्ट को मस्टंग जिले के जॉमसम के आसमान में देखा गया था, इसके बाद यह दूसरी तरफ माउंट धौलागिरी की ओर चला गया, इसके बाद यह संपर्क में नहीं आ सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *