11 शिशुओं की सेनेगल के अस्पताल में आग लगने से मौत

डकार
अफ्रीकी देश सेनेगल में एक दर्दनाक हादसे में 11 शिशुओं की मौत हो गई। इस भीषण हादसे में सिर्फ तीन शिशुओं को सुरक्षित बचाया जा सका। यह हादसा राजधानी डकार से 120 किलोमीटर दूर तिवाउने शहर में हुआ। बुधवार देर रात अस्पताल के नवजात शिशु विभाग में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई।

आरएफएम रेडियो ने शहर के मेयर डियोप साय के हवाले से बताया कि पांच मिनट के भीतर आग ने विकराल रूप ले लिया। जबकि राष्ट्रपति मैकी साल ने दिल दहला देने वाली इस घटना पर दुख जताते हुए गुरुवार से तीन दिन के राष्ट्रीय शोक का एलान किया है। उन्होंने पीड़ित माताओं और परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग बहुत ही भयानक थी। हर तरफ आग की लपटें और धुएं का गुबार नजर आ रहा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *