बाबा प्रदीप चन्द्रा बने राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ भारत के प्रदेश उप सचिव

जांजगीर
राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर सी शर्मा ने जांजगीर चाम्पा ठठारी निवासी बाबा प्रदीप चन्द्रा को छत्तीसगढ़ प्रदेश की कमान सौपते हुए प्रदेश उप सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। । उनकी समाज सेवा और उत्सुकता को देखकर उन्हें ये बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

बाबा प्रदीप चन्द्रा ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष आर सी शर्मा एवं प्रभारी  राकेश तंबोली और प्रदेशाध्यक्ष रमेश साहू के मार्गदर्शन में आने वाले समय मे पूरे छत्तीसगढ़ में संगठन का विस्तार किया जाएगा और समाज के अंतिम छोर तक के व्यक्ति जो शोषित पीड़ित है उनके आवाज को उठाने और उन्हें न्याय दिलाना ही पहली प्राथमिकता रहेगी। बाबा प्रदीप चन्द्रा को राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ भारत के प्रदेश उप सचिव बनने पर चितरंजन चन्द्रा,श्रीमती पुष्पा चन्द्रा कु तनु चन्द्रा सहित ग्रामवासियों बड़ी संख्या में और मित्रो ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों ने बधाई दी है।एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *