उदयपुर हत्याकांड के विरोध में हिंदू समाज का नगर बंद आज

जगदलपुर
राजस्थान के उदयपुर में दो आतंकी मुस्लिमों द्वारा धोखे से एक हिंदू टेलर कन्हैयालाल की हत्या कर दी गई और उनके द्वारा हत्या का वीडियो भी बनाया गया। जिसके बाद से पूरे देश में इस विडियो और हत्या की भर्त्सना की जा रही है। इसी जिहादी आतंकी घटना के विरोध में बस्तर के हिंदू संगठनों में भी रोष व्याप्त है, इस घटना के विरोध में तथा जिहादी मानसिकता के विरुद्ध एक प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन के लिए कल 30 जून को हिंदू समाज ने नगर बंद का आह्वान किया है। हिंदू समाज ने देश के वर्ग विशेष में बढ़ रही मजहबी कट्टरता पर चिंता जताते हुए सभी समाज के सभी वर्गों को आगे आकर ऐसी घटना की निंदा करने की अपील की है तथा 30 जून को अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर सभ्य समाज के साथ खड़ा होने की अपील की है। नगर बंद का ज्ञापन पुलिस एवं प्रशासन को सौंपा गया है।

उल्लेखनीय है कि इस आतंकी घटना को अंजाम देने वाले मोहम्मद रियाज अंसारी और गौस मोहम्मद नामक दो मुस्लिमों ने हिंदू टेलर कन्हैया लाल को धोखे से केवल इसलिए मार डाला क्योंकि मृतक कन्हैयालाल ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल में नूपुर शर्मा का फोटो लगा रखी था। दोनों मुस्लिम युवकों ने इस नृशंस हत्या की न केवल वीडियो ग्राफी की बल्कि इसी वीडियो के जरिए उन्होंने हत्या की बात कबूलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी सर कलम करने की धमकी दी थी।

इस वीडियो के जारी होने बाद हिंदू संगठन भड़क गए और राजस्थान सरकार तथा इस आतंकी घटना के विरोध में सड़कों पर आ गए जिसके बाद राजस्थान सरकार हरकत में आई और आरोपियों को धर दबोचा, अपुष्ट सूत्रों के अनुसार दोनो मुस्लिम युवक भीलवाड़ा के बताए जा रहे हैं और उदयपुर में अपने किसी रिश्तेदार जो कि इस हत्या का सूत्रधार हो सकता है, उसके यहां रुकेहुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *