दो नाइजीरियाई नागरिक ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

नई दिल्ली
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स तस्करी के आरोप में दो नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 1.5 किलो हेरोइन बरामद की गई है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत पुलिस ने चार करोड़ होने का दावा किया है। दोनों 2020 में तीन महीने के वीजा पर भारत आए थे। वीजा की अवधि समाप्त हो जाने पर वे अवैध तरीके से दिल्ली में रहकर ड्रग्स तस्करी का धंधा कर रहे थे।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम इमानुएल व जेम्स है। दोनों नाइजीरिया के रहने वाले हैं और वर्तमान में वे पृथ्वी पार्क, तिलक नगर में छिपकर रह रहे थे। क्राइम ब्रांच को 24 मई को सूचना मिली कि दो नाइजीरियाई ड्रग्स तस्कर किसी को हेरोइन आपूर्ति करने पृथ्वी पार्क, तिलक पार्क, तिलक नगर आने वाले हैं। वहां से एसीपी राज कुमार की टीम ने उन्हें दबोच लिया। दोनों के पास से हेरोइन बरामद की गई। पुलिस का कहना है कि उत्तम नगर, तिलक नगर और राजौरी गार्डन में बड़ी संख्या में नाइजीरियाई नागरिक रहते हैं। उनमें कई नशीले पदार्थों की आपूर्ति करते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *