पहली बार: विधानसभा में 182 विधायकों की जगह बैठेंगे बच्चे, CM और एक नेता विपक्ष भी बनेगा

गांधीनगर।
यहां विधानसभा परिसर में तब इतिहास रचेगा, जब 182 विधायकों की जगह स्टूडेंट्स बैठे नजर आएंगे। इन स्टूडेंट्स में से एक सीएम और दूसरा नेता विपक्ष के रूप में होगा। वहीं, एक स्टूडेंट अध्यक्ष होगा और शेष 179 स्टूडेंट्स बतौर विधायक सत्र के दौरान सवाल-जवाब करेंगे। ऐसा आज तक किसी विधानसभा में नहीं हुआ। पहली बार गुजरात में होगा।
 
गुजरात विधानसभा में फिर इतिहास रचेगा
बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस गृहराज्य में विधानसभा में नीमाबेन आचार्य पहली महिला स्पीकर के रूप में चुनी गई हैं। नीमाबेन की अगुवाई में ही गुजरात विधानसभा के नाम यह उपलब्धि जुड़ने जा रही है। नीमाबेन ने कहा है कि, वह राज्य विधानसभा में स्टूडेंट्स को एक दिन के लिए यह मौका देंगी, जब वे यहां सत्ता पक्ष और विपक्ष के तौर पर काम करेंगे। नीमा के मुताबिक, 'इस खास दिन के लिए कक्षा 11वीं और 12वीं में पढ़ रहे 182 स्टूडेंट्स का चुनाव होगा।'
 
स्टूडेंट्स का चयन शुरू
स्टूडेंट्स का चयन करने के लिए राज्य भर से प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। जब पूरी संख्या जुट जाएगी तो उनके लिए एक युवा संसद का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद पूरे कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। बताय जा रहा है कि, इस संबंध में योजना तैयार कर ली गई है और इसे विधानसभा अध्यक्ष द्वारा आधिकारिक रूप से स्वीकृति भी दे दी गई है। एक प्रमुख गुजराती समाचार संस्था के हवाले से बताया गया कि, स्टूडेंट्स वाली विधानसभा चलने का कार्यक्रम जुलाई महीने में किया जा सकता है।
 
यहां कई ऐतिहासिक पहल हो चुकीं
गुजरात विधानसभा में पहले भी कई बार कुछ हटकर हो चुका है। जैसे यहां पर, 25 साल में पहली बार ऐसा ऐतिहासिक नजारा दिखा, जब भाजपा के सत्ता में रहते हुए विपक्षी दल कांग्रेस के नेता ने सदन की अध्यक्षता की हो। इसके अलावा गुजरात विधानसभा ही वो पहली विधानसभा बनी, जिसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विधानसभाध्यक्ष की तरह संबोधित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *