कैंसर से सरकारी मदद से मिली निजात, वनधन योजना से हो रही आय

बीजापुर
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत ललिता वट्टी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बताया कि शासन की योजनाओं से बीमारी में लंबे चौड़े खर्च की परेशानी दूर हुई है। ललिता की भाभी कैंसर से पीड़ित थी। मुख्यमंत्री नि:शुल्क स्वास्थ्य सहायता योजना से डेढ़ लाख रूपए मिले जिससे इलाज संभव हो पाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता है। लोगों को सहज स्वास्थ्य सुविधा मिल पाए और बीमारियों पर नियंत्रण हो सके, इस दिशा में ठोस कार्य किया गया है।

गोधन न्याय योजना का लाभ लेने वैजंती ने समूह बनाया। वैजंती ने मुख्यमंत्री को बताया कि हम लोग10 सदस्य हैं। सबने कड़ी मेहनत की और इससे हमारे सपने पूरे हुए। हम सबने गहने खरीदे हैं। गोधन न्याय योजना हमारे खुशियों की कुंजी साबित हुई है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को शाबासी देते हुए कहा कि शासन की योजनाएं खासतौर पर ग्रामीण विकास को केंद्रित कर बनाई गई हैं जिससे आप सभी को लाभ हो रहा है।

बड़े किलेपाल की अंजना बघेल ने बताया कि वन समितियों के माध्यम से सभी को रोजगार मिल रहा है। वनधन योजना के माध्यम से लघु वनोपजों का संग्रहण कर उनका समूह दो लाख 50 हजार रुपए की आय अर्जित कर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *