आज शाम 7 से रात 9 बजे तक पेट्रोल पंप दो घंटे के लिए बंद

भोपाल
 पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में आयल कंपनी द्वारा अन्यायपूर्ण नीतियों (unjust policies) के विरोध में मध्यप्रदेश के अंदर आने वाले पेट्रोल पंप डीलर्स की मांगों को लेकर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पंप डीलर्स ने प्रदेश के मुख्य सचिव के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा है। इस संबंध में एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी शैलेष पटेल का कहना है कि, आज 25 मई की शाम 7 से रात 9 बजे तक पेट्रोल पंप दो घंटे के लिए बंद रखे जाएंगे।

इसके बाद भी यदि हमारा कमीशन नहीं बढ़ा तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। एक्साइज ड्यूटी घटाने से मध्यप्रदेश में पेट्रोल साढ़े 9 रुपए और डीजल 7 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो गया है। ऐसे में लोगों को महंगाई से खासी राहत मिली है। लेकिन दूसरी ओर पेट्रोल पंप के संचालक विरोध जताने में लगे हैं। उनका यह विरोध अपने कमीशन कम होने को लेकर है। इस विरोध के चलते प्रदेशभर के पेट्रोल पंप आज 25 मई को दो घंटे के लिए बंद रखे जाएंगे। प्रदेशभर में इस दिन शाम 7 से रात 9 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। इसके बाद भी यदि उनका कमीशन नहीं बढ़ा तो पेट्रोल पंप संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे।

मध्यप्रदेश पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने इस संबंध में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को अल्टीमेटम भी दे दिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह के अनुसार इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के पेट्रोल पंप डीलर्स ने स्टेट लेवल को-आर्डिनेटर के सामने अपनी मांगें रख दी हैं। उनका कहना है कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 10 और डीजल पर 15 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी कम की लेकिन डीलर को इससे नुकसान हो रहा है। पेट्रोल-डीजल की खरीद पर डीलर एडवांस में एक्साइज ड्यूटी जमा करा देते हैं। अब इसे रिफंड करने की मांग भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *