मंत्री सुश्री ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया योगाभ्यास
भोपाल
पर्यटन, संस्कृति और आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महू में कंटोनमेंट गार्डन में योगाभ्यास किया। सुश्री ठाकुर ने सभी प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि योग और प्राणायाम हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते है। वर्तमान कोरोना महामारी के संकट के दौरान योग हमारा सुरक्षा कवच है। हम सभी को दीर्घ और स्वस्थ जीवन के लिए अपने-अपने घर में योग का अभ्यास करना चाहिए।
सुश्री ठाकुर ने कहा कि योग और प्राणायाम हमारी वैदिक संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहें है। योग न सिर्फ हमारे मस्तिष्क को तनावमुक्त और शांतचित्त रखने में मदद करता है बल्कि शरीर को कई गंभीर बीमारियों से भी बचाता है। यह सफल, सुखद और स्वस्थ्य जीवन का माध्यम है।
मंत्री सुश्री ठाकुर ने किया डॉ. हेडगेवार को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन
संस्कृति, पर्यटन और अध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन किया। सुश्री ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार एक अभिजात देश भक्त थे। उनके मूल्य और आदर्श भारत के युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणास्त्रोत रहेंगे।
