आतंकवादियों ने सौरा के अंचार इलाके में कॉन्स्टेबल के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कॉन्स्टेबल की मौत, बेटी गंभीर

श्रीनगर
कश्मीर में आतंकियों की एक और नापाक हरकत सामने आई है। आतंकियों ने एक पुलिस कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में कॉन्स्टेबल की बेटी बुरी तरह घायल हुई है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सौरा इलाके में मंगलवार दोपहर को हुई।

पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने सौरा के अंचार इलाके में कॉन्स्टेबल सैफुल्ला कादरी के घर पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने कहा कि कादरी को एसकेआईएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि कॉन्स्टेबल की बेटी को भी गोलियां लगी हैं। वह गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए एसकेआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। हमलावर आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके की नाकेबंदी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *