पंजाब: अगले 2 दिन के लिए आरेंज अलर्ट जारी; आंधी के साथ ओलावृष्टि के भी आसार

लुधियाना
भीषण गर्मी की मार झेल रहे पंजाब के लोगों को रविवार से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते रविवार को प्रदेश में तेज हवाएं चलने और बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ जिलों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। वहीं सोमवार और मंगलवार के लिए प्रदेश में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।  रविवार मध्यरात्रि से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय हो जाने से कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के अलावा बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। रविवार से अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को दोपहिया या चार पहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की अपील भी की है। जबकि आंधी और बारिश की संभावना को देखते हुए कृषि माहिरों ने किसानों को सलाह दी है कि मौसम के पूरी तरह साफ होने तक धान की सीधी बिजाई और फसलों पर स्प्रे न करें।

शहर में रविवार सुबह गर्मी से राहत रही। सुबह सुबह ही तेज हवाएं चलने से लोगों ने राहत महसूस की।।अन्य दिनों के मुकाबले तपिश भी कम थी। जिसकी वजह से सुबह के समय पारा भी कम रहा। सुबह 8 बजे तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। लोग पसीने से तरबतर हैं और बेहाल हैं। सुबह पारा 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि इस दौरान एयर क्वालिटी इंडेक्स 201 के स्तर पर था। हालांकि सुबह हवाएं चल रही थी। मौसम विभाग की मानें तो आज दोपहर दो से तीन बजे तक तेज धूप रहेगी। इसके बाद मौसम बदलेगा। चार बजे के बाद आंधी चलने और बूंदाबांदी की संभावना है। कल भी आंधी के साथ बारिश आ सकती है। 24 मई तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *