संगठन के चुनाव निष्पक्ष और समन्वय के साथ हो: नाथ

भोपाल
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश संगठन में चुनाव करवाने आई टीम से कहा है कि निष्पक्ष और समन्वय के साथ चुनाव होना चाहिए। जो लोग काम करते हैं, सक्रिय हैं, उन्हें भी मौका मिलना चाहिए। यह बात उन्होंने आज सुबह संगठन चुनाव को लेकर अपने बंगले पर हुई बैठक में की है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के रिटनिंग आॅफिसर रामचंद्र खुटिया भी विशेष रूप से शामिल हुए। इनके अलावा सहायक रिटनिंग आॅफिसर भी इसमें शामिल हुए। नाथ ने संगठन चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस की अब तक की प्रगति की भी जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी किस-किस जिले में पहुंच कर संगठन चुनाव का काम शुरू कर चुके हैं, उसकी भी अपडेट उन्होंने ली। नाथ ने यह साफ कर दिया है कि काम करन ेवाले और पार्टी के प्रति समर्पित लोगों को पद मिले इसके प्रयास किये जाने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव में निष्पक्षता सबसे जरुरी है, लेकिन समन्वय की भी कमी न रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *