भरी पंचायत में पूर्व मंत्री को पिस्टल दिखाकर दी धमकी, मूक दर्शक बनी रही पुलिस

फरीदाबाद
हरियाणा के पलवल जिले में गदपुरी टोल के विरोध में चल रही पंचायत में एक युवक द्वारा पंचायत में मौजूद पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल को पिस्टल दिखाने का मामला सामने आया है। इस दौरान पुलिस भी वहां मौजूद थी, लेकिन सभी मूक दर्शक बने देखते रहे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को गदपुरी टोल के विरोध में टोल पर ही इलाके के लोगों और नेताओं की पंचायत चल रही थी, तभी एक युवक हाथ में देशी पिस्टल लेकर वहां पहुंचा और मौके पर मौजूद पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल समेत अन्य सभी लोगों को भरी पंचायत में पिस्टल दिखाते हुए धमकी दी कि टोल ऐसे ही चलेगा पंचायत खत्म करो।

युवक ने सभी को धमकी देते हुए कहा कि आगे से इस तरह की पंचायत ना करें। पंचायत के दौरान वहां भारी पुलिस बल भी मौजूद था, लेकिन उस युवक को ना पुलिस का खौफ लगा और ना ही इलाके के लोगों का। आरोपी युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।  इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पुलिस की निष्क्रियता के चलते इलाके के लोगों में रोष है।  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *