भोपाल
शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय बैतूल की 52 छात्राओं का चयन इस वर्ष अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की प्रगति योजना के लिए हुआ है। इस योजना के तहत छात्राओं को 50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रतिवर्ष मिलेगी। इस योजना का लाभ लेने में बैतूल इस वर्ष भी प्रदेश में अव्वल है।