नगरीय विकास मंत्री सिंह ने गुफा मंदिर के महंत रामप्रवेशदास जी महाराज से की भेंट

भोपाल

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने रामानंद आश्रम गुफा मंदिर लालघाटी के महंत रामप्रवेशदास जी महाराज से भेंट की। महाराज ने आश्रम में 5 से 9 जून तक होने वाले संगीतमय सत्संग एवं सामाजिक कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।

मंत्री सिंह ने कहा कि सत्संग में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए पानी, बिजली, उपचार आदि की समुचित व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यकानुसार सभी व्यवस्थाएँ समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *