विश्व एड्स वैक्सीन डे मनाया गया
रायपुर
विश्व एड्स वैक्सीन डे पर दुर्गा महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा एड्स कंट्रोल सोसाइटी कालीबाड़ी रायपुर में मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन हर्षिता तिवारी ने किया। डॉ एसके बिजवार ने एड्स के बारे में जानकारी दी तथा नीतू मंडावी ने एड्स और एचआईवी में अंतर का उल्लेख किया और बताया कि समाज में आज भी इस बात पर करने में हम संकोच करते हैं। छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब भी दिया गया। आभार प्रदर्शन डॉ दीपाली शर्मा ने किया। कार्यक्रम में अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक डॉक्टर संजुक्ता मुखर्जी, डॉक्टर योगिता लोणारे एवं छात्र छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
