पिथौरा के सिन्हा ज्वेलरी शाप में नाइटी पहन घूसा चोर, सीसीटीवी कैमरे हुआ कैद

महासमुंद
पिथौरा में एक अजीबो-गरीब चोर नजर आया जो नाइटी पहनकर चोरी करता हैं। मामला सिन्हा ज्वेलरी शॉप का है जहां पर चोर सोमवार की देर रात दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने लेकर चंपत हो गया। लेकिन इस वारदात की पूरी नजर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पिथौरा पुलिस ने अज्ञात नाइटी चोरी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन में जुट गई हैं।

पिथौरा शहर के बस स्टैंड के पास संदीप सिन्हा का सिन्हा ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी शॉप है और वह रोजाना की तरह सोमवार की देर रात दुकान को बंद कर घर चला गया। मंगलवार सुबह लोगों ने शटर का ताला टूटा देखा तो संदीप को सूचना दी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचा और शटर खोलकर देखा तो दुकान में रखे सोने-चांदी के तमाम गहने गायब थे। इस पर उन्होंने वारदात की सूचना पिथौरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम डॉग स्क्वायड को लेकर पहुंची और जांच शुरू की। इस बीच पुलिस ने दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो एक आदमी नाइटी पहने और मुंह में रुम बांधकर दुकान का शटर तोड?े का प्रयास कर रहा दिख रहा हैं। पुलिस ने तत्काल फुटेज को जप्त करते हुए जांच के लिए भेज दिया हैं।

वहीं दूसरी ओर संचालक संदीप सिन्हा के अनुसार चोरों ने लाखों रुपए के गहने चोरी किए हैं हालांकि यह चोरी कितने की हुई है बताना संभव नहीं हैं। गहनों की पूरी तरह से गणना करने के बाद ही पता लग सकेगा की कितने की चोरी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *