बदमाशों का सिविल जज के आवास पर धावा, पत्नी को बंधक बनाकर लूटपाट

सासाराम
बिक्रमगंज सिविल कोर्ट के न्यायिक दण्डाधिकारी महेश्वर नाथ पाण्डेय के यहां दिन-दहाड़े अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की। दंडाधिकारी की पत्नी को बंधक बनाकर नगदी, जेवर सहित पांच लाख से भी अधिक की संपत्ति लूट ली। घटना का जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान भी चलाया गया लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी है। जैसे-जैसे लोगों को जानकारी हुई कई लोग वहां पहुंच गए।

घटना सुबह दस बजे हुई। तीन की संख्या में अपराधी एक मोटर साईकिल पर सवार होकर आये थे। घटना के समय घर में न्यायिक दंडाधिकारी की पत्नी, उनकी पांच वर्षीय एक बच्ची और एक दाई थी। अपराधी दंडाधिकारी की पत्नी और बच्ची के शरीर पर पहने जेवर भी उतार लिये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *