मुख्यमंत्री चौहान से म.प्र. व्हील चेयर क्रिकेट टीम के सदस्यों ने की भेंट

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से टी.एन. क्रिकेट अकादमी चेम्पियन मध्यप्रदेश व्हील चेयर क्रिकेट टीम ने आज निवास पर भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान को विजेता ट्राफी का अवलोकन भी कराया। मुख्यमंत्री चौहान ने टीम के खिलाड़ियों और पदाधिकारियों को बधाई दी। मध्यप्रदेश व्हील चेयर क्रिकेट टीम ने प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम को पराजित कर चेम्पियन ट्राफी पर कब्जा किया है।

मुख्यमंत्री चौहान को मध्यप्रदेश व्हील चेयर क्रिकेट टीम के संस्थापक जंडेल सिंह धाकड़ ने 27 से 31 मई तक ग्वालियर में मध्यप्रदेश व्हीलचेयर एसोसिएशन और जी. डी.सी.ए. के सहयोग से होने वाली स्व. माधवराव सिंधिया राष्ट्रीय व्हील चेयर क्रिकेट चेम्पियनशिप का आमंत्रण भी दिया। चेम्पियनशिप में देश के 8 राज्यों की टीमें भाग लेंगी। भेंट के दौरान कप्तान कबीर भदौरिया, संरक्षक संदीप शर्मा और डॉ. योगेन्द्र शर्मा साँटा भी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *