मोटर सायकिल व मोबाइल लूटने वाले दो आपचारी बालक गिरफ्तार

रायपुर
दो नाबालिग युवकों ने मिलकर चाकू की नोंक पर मोटर सायकिल व मोबाइल लूटकर फरार आरोपी को कबीरनगर पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से मोटर सायकल व मोबाईल को जप्त किया।

कबीर नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमन सिंह मरकाम मामा दीपक कुमार जगत के साथ उरला की ओर से एकता चौक कबीर नगर घर लौट रहे थे कि दो आपचारी बालकों ने चाकू की नोंक पर प्रिंस ढाबा के पास रोक लिया और मोटर सायकल पैशन प्रो क्रमांक सीजी 11 ए 9956 व मामा के जियो प्रीपेड मोबाईल को लेकर चंपत हो गए। मामा और भांजे ने इसकी शिकायत कबीर नगर पुलिस को की और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 392 के तहत मामला दर्ज कर उनकी खोजबीन में जुट गई। पुलिस ने आखिरकार दोनों आपचारी बालकों को मोटर सायकल एवं मोबाईल के साथ गिरफ्तार कर लिया। जप्त दोनों सामानों की कीमत लगभग 31500 रुपए थी। उरला पुलिस ने दोनों आपचारी बालकों को बाल न्यायालय में पेश किया जहां से माना कैम्प में रिमाण्ड पर भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *