मुख्यमंत्री चौहान ने सड़क दुर्घटनाओं में हुई नागरिकों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र में अहमद नगर मनमाड रोड पर दुर्घटना में खरगोन के एक परिवार के 4 सदस्यों के असामयिक निधन और बैतूल जिले में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजन को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री चौहान ने संबंधित जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता के निर्देश भी दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *