भाजपा महिला मोर्चा के वर्कशॉप में 3 महीने में एक लाख महिलाओं को ट्रेनिंग

भोपाल
सीहोर में आयोजित हो रहे भाजपा महिला मोर्चा के राष्टÑीय प्रशिक्षण शिविर में तय किया गया है कि आगामी तीन महीनों के भीतर पार्टी एक लाख से ज्यादा महिलाओं को ट्रेनिंग देगी। ट्रेनिंग देने की जिम्मेदारी इस वर्कशॉप में शामिल हुए महिला पदाधिकारियों को दी गई है। वहीं इस आयोजन में रविवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी भी शामिल होंगी।

उससे पहले आज सुबह भाजपा के राष्टÑीय संगठक वी शक्ति ने हमारा वैचारिक जीवन विषय पर अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग होती रहना चाहिए और ट्रैनिंग का असर जमीन तक दिखाई देना चाहिए। इसलिए सभी इस ट्रेनिंग के जरिए पार्टी की हर महिला कार्यकर्ता को मजबूत बनाए। महिलाएं मजबूत होगी तो पार्टी और उसका संगठन भी मजबूत होगा। वी शक्ति के बाद मोनिका अरोरा ने ने महिला केंद्रीय भारतीय कानून विषय पर अपना संबोधन दिया। उनके बाद रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने भी महिला मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित किया है। जिसमें उन्होंने महिला सशक्तिकरण में भाजपा की भूमिका को लेकर अपना संबोधन केंद्रीत रखा। रविवार को प्रशिक्षण शिविर में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी भी शामिल होंगी। वे नए भारत का विचार और केंद्र सरकार की उपलब्धियों के संबंध में बताएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *