छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट ( CG Result 2022 ) जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स सीजीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 10वीं में 74.23 फीसदी और 12वीं में 79.30 फीसदी पास हुए। दोनों कक्षाओं में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सभागृह में दोपहर करीब 12 बजे स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने परिणाम की घोषणा की। बोर्ड परीक्षा इस बार ऑफलाइन मोड में हुई थी, सेंटर में आकर छात्रों ने पेपर लिखा था। इसमें करीब 6.73 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए। इसके तहत दसवीं में 3.80 लाख और बारहवीं की परीक्षा 2.93 लाख छात्रों ने दी।  सजी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से 23 मार्च और 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 30 मार्च के बीच आयोजित हुई थीं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में राज्य में शीर्ष 10 स्थान और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर में घुमाने की भी घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *