शादी का झांसा देकर 3 साल तक किया रेप, दबाव बनाने पर छात्रा को जमकर पीटा, केस दर्ज

 उज्जैन
 
कॉलेज की एक छात्रा से पहले इस युवक ने दोस्ती की। युवती को साथ में लेकर घुमाने-फिराने लगा और फिर एक दिन शादी का झांसा देकर दोस्त के कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी का बहाना बनाकर लड़की से शारीरीक संबंध बनाने का ये सिलसिला दो साल तक चलता रहा। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने उसे एक बार फिर दोस्त के कमरे में बुलाकर उससे संबंध बना लिए। अब जब युवती ने फिर से शादी की बात की तो उसके साथ मारपीट की गई। अब मामला थाने की चौखट तक जा पहुंचा है।

यह युवती साल 2019 में उज्जैन शहर में कॉलेज की पढ़ाई करने आई थी। कॉलेज  में उसकी दोस्ती ढाबला फंटे के रहने वाले अर्जुन चौधरी से हो गई। दोनों एक-दूसरे से पहले फोन पर बात करने लगे और फिर मिलने लगे। बताया जाता है कि अर्जुन ने युवती को गहरे प्रेम का झांसा दिया और संबंध स्थापित कर लिए। युवती जब भी अर्जुन को शादी के लिए कहती वह घरवालों से बात करने का झांसा देकर बात टाल देता।

 24 अक्टूबर 2021 को अर्जुन ने अपने एक दोस्त के मकान पर युवती को बुलाया और शादी का झांसा देकर फिर से संबंध बना लिए। इसके बाद अर्जुन के व्यवहार में बदलाव आ गया, उसने युवती का फोन उठाना बंद कर दिया। आखिरकार 10 मई 2020 को अर्जुन ने युवती से शादी करने से इंकार कर दिया। उसने साफ तौर पर युवती से कहा कि वह उसे नहीं जानता।  युवती ने जब उसे प्रेम संबंधों की दुहाई दी तो अर्जुन ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। आखिरकार युवती महिला थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।
 
छात्रा ने बताया की उसने अपनी बहन के साथ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराइ है। थाने में छात्रा की शिकायत के आधार पर धारा 376, 294, 323 और 506 में मामला दर्ज कर किया लिया  गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *