बुरहानपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित होंगे 8 नये विद्युत उप-केन्द्र

भोपाल

पशुपालन एवं डेयरी, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने आज प्रभार जिले बुरहानपुर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। पटेल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की उपलब्धता बढ़ाने के लिये ग्राम आसीर, सीवल, धामनगाँव, सांईखेड़ा, मातापुर, चिंचाला मुक्तिधाम, मण्डी तुरकगुराड़ा में नये 33/11 के.व्ही. ग्रिड उप-केन्द्र प्रस्तावित किये गये हैं।

मंत्री पटेल ने अधिकारियों को समय-सीमा में लक्ष्यापूर्ति करने के निर्देश दिये। उन्होंने भू-स्वामित्व, एक जिला-एक उत्पाद, कृषि, टीकाकरण, कोरोना सेम्पलिंग, संजीवनी क्लीनिक, वन विभाग के कार्य, निर्माण कार्य, आँगनवाड़ी, बिजली की उपलब्धता, जलापूर्ति आदि की समीक्षा की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *