एक्सीडेंट में दूल्हे की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदल गईं

रायसेन
 दुल्हन समेत उसके सभी स्‍वजन बरात आने का इंतजार कर रही थी। घर में शादी की रस्‍में चल रही थीं। तभी अचानक ऐसी मनहूस खबर आई कि दुल्‍हन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़़ा पलभर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दरअसल, दूल्हा जिस कार में सवार होकर आ रहा था, वह दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। इस हादसे में दूल्‍हे की की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक यह घटना सागर जिले के खुरई में ग्रामीण थाना क्षेत्र के सुमरेड़ी सिमरिया के बीच हुई है।

बेगमगंज से सागर जिले के खुरई में दूल्हे राजकुमार की शादी होनी थी। सारे बाराती भी पहुंच चुके थे। मंगलवार रात 9 बजे के बाद शादी गार्डन में खाना भी शुरू हो चुका था। पीछे से आ रही दूल्हे की कार पलट गई। जिससे दूल्हे रामकुमार की मौके पर मौत हो गई। इस कार में 4 लोग सवार थे। दूल्हे को छोड़कर बाकी तीनों लोग सकुशल हैं। दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाकर बारात आने का इंतजार कर रही थी। दूल्हे के इंतजार में बैठी दुल्हन के पास बुरी खबर पहुंची। अचानक खबर आई की दूल्हे की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। जिसमें दूल्हे की मौत हो गई। रायसेन जिले के बेगमगंज के ग्राम गोरखपुर निवासी रामकुमार का विवाह सागर जिले के खुरई तहसील के ग्राम बचऊ बांदरी गांव में तय हुआ था। शादी से पहले खुशियां मातम में बदल गई। घटना के बाद दोनों ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *