भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2897 केस आए,नए मामलों में 28 फीसदी की गिरावट

नई दिल्ली
भारत में कोविड-19 के मामलों में एक बार फिर तेजी से वृद्धि हो रही है, पिछले 24 घंटों में नए मामलों में भी इजाफा दर्ज किया गया है। वहीं लम्बे समय के बाद एक बार फिर सक्रिय मामलों की संख्या में भी कमी आई है। अब यह आंकड़ा 19,637 पर पहुंच गया है। दिल्ली में भी कोरोना के मरीज एक बार फिर से बढ़ रहे हैं। गौरतलब है कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 799 नए मामले सामने आए हैं, जिसके चलते सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 5,369 पर पहुंच गई है। इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 45,566,935 पर पहुंच गई है.

10 मई 2022 की सुबह आठ बजे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 2,288 मामले सामने आए, जबकि इससे पहले 09 मई को 3,207 नए मामले सामने आए थे, जबकि 08 मई को 3,451 नए मामले सामने आए थे।

आंकड़ों को देखें तो देश में अब सक्रिय मामलों की दर 0.05 प्रतिशत है, जबकि रिकवरी दर 98.8 फीसदी पर पहुंच चुकी है।

पिछले 24 घंटे में 4 की जान गई है जबकि 3,044 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। इसके साथ ही सरकार ने पिछले दिनों कोरोना से हुई 6 मौतों के आंकड़े को भी आज साझा किया है। यदि दैनिक सक्रिय मामलों की दर की बात की जाए तो वो 0.47 फीसदी रही। गौरतलब है कि अब तक 84.2 करोड़ जांच की जा चुकी हैं, बीते 24 घंटों में 4,84,843 जांच की गई।

इस समय दिल्ली में सबसे ज्यादा 5,369 मामले सक्रिय हैं, केरल में 3,014, हरियाणा में 2,560, उत्तरप्रदेश में 1,567, कर्नाटक में 1,925 और महाराष्ट्र में 1,343 मामले अभी भी सक्रिय हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *