नालंदा: पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

नालंदा
नालंदा जिले के पावापुरी सहायक ओपी अंतर्गत बकरा गांव में मंगलवार को अज्ञात बदमाशों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्या अनीता देवी के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश फरार हो गया। मृतक अरविंद कुमार का पुत्र इंद्रजीत उर्फ अंशु कुमार (26 वर्ष) है। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। सूचना मिलने के बाद मौक पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि अंशु अपनी बर्तन की दुकान पर बैठा था। उसी दौरान कुछ बदमाश वहां आएं और उसे गोली मार दी। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी बदमाश फरार हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी को इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के कारणों पर सस्पेंस बना है। थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में जुट गई है। इलाके मे लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *