भिलाई शहरी क्षेत्र में कुष्ठ रोगी खोज अभियान के लिए मितानिन व एमटी का प्रशिक्षण
दुर्ग
जिले में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत कुष्ठ रोगी खोज अभियान आगाज-2021-22 के तहत भिलाई शहरी क्षेत्र में मितानिनों को कुष्ठ रोगियों की पहचान के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भिलाई नगर निगम के वार्डों में 22, 23 व 24 जुलाई को 8-8 स्थानों पर शहरी मितानिन व एमटी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि मितानिनों के प्रशिक्षण के बाद भिलाई शहरी क्षेत्र में घर-घर सर्वे का कार्य किया जाएगा। कुष्ठ प्रभावित इलाकों के अलावा हाई रिस्क एरिया मजदूरों की बस्ती, झुग्गी बस्ती व घनी शहरी आबादी में लोगों को कुष्ठ रोग के निदान व पहचान के लिए समुदाय को जागरुक किया जाएगा। उन्होंने बताया, प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद 26 जुलाई से भिलाई नगर निगम के वार्डों में कुष्ठ रोगियों के दाग धब्बों की पहचान की जांच स्वास्थ्य कार्यकतार्ओं व नॉन मेडिकल अस्सिटेंट (एनएमए) दल द्वारा की जाएगी। डॉ. शुक्ला ने बताया, पूर्व में कुष्ठ रोगी खोज अभियान के तहत पाटन ब्लॉक में 62,दुर्ग ग्रामीण में 65व धमधा में 67 नए कुष्ठ प्रभावितों की खोज कर इलाज कराया गया है।
भिलाई नगर निगम के कोहका बस्ती, कुरुद बस्ती, रामनगर, वृंदानगर, शास्त्री नगर, सुंदर नगर, सुपेला बाजार व श्याम नगर में 135 मितानिनों व 8 मितानिन ट्रेनर नवीता वर्मा, पूनम वर्मा, रुक्षमणी वर्मा, हंशमती साहू, रजनी साहू, जमुना बढबंधा, अभीज्ञा सिंग, शांति साहू को ट्रेनिंग प्रदान किया गया। प्रशिक्षण दल में एसडी बंजारे, श्रमती शारदा साहू, जेडी मानिकपुरी, अलका रावत, पीआर बंजारे, अजय देवांगन, पीआर साहू, आरपी उपाध्याय, एमके साहू, अजय रावत, डीपी वर्मा, नंदकुमार वर्मा, सुनील गुप्ता, अंजना शर्मा, एके पांडे, एमएल देवांगन द्वारा मितानिनों को प्रशिक्षण प्रदान किया।
