प्रदेश में 3 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम,लू की संभावना
भोपाल
एमपी मौसम विभाग (MP Weather Alert) के अनुसार, उत्तर बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के तीव्र चक्रवात में तब्दील होने के असर से पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के साथ बादल छाए रहेंगे हालांकि इसका ज्यादा असर पश्चिम मध्य प्रदेश में नहीं होगा।वही उत्तर पश्चिमी भाग में हवा के ऊपरी हिस्से में एक परिसंचरण बनने के प्रभाव से मध्य प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए दिखाई दे रहे है, लेकिन बारिश नहीं होगी। बंगाल की खाड़ी में असानी चक्रवात का असर भारत के मध्य क्षेत्र में नहीं पड़ेगा। यहां तो राजस्थान और गुजरात से आ रही गर्म हवाओं के कारण गर्मी लगातार बढ़ेगी।
एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, 10-11 मई को फिर मौसम बदलने के आसार है। प्रदेश के कई जिलों में 11-12 मई के आसपास लू की संभावना है। 9 से 12 मई के बीच ग्वालियर चंबल संभाग में तापमान बढे़गा। बंगाल की खाड़ी का तूफान मौसम को सबसे ज्यादा प्रभावित करेगा। इसके असर से हवा का रुख पूर्वी हो जाएगा और नमी बढ़ने से बादल छाने के साथ-साथ आंधी की स्थिति बन सकती है।10 मई के बाद जबलपुर सहित आस-पास के जिलों में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती है। 11 मई से अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना भी है। 12 मई के बीच ग्वालियर चंबल संभाग बढ़ने के आसार है, फिर पश्चिमी विक्षोभ व बंगाल की खाड़ी के तूफान के कारण नमी आएगी।
