पुलित्जर पुरस्कारों का ऐलान, दानिश सिद्दिकी हुए सम्मानित

वॉशिंगटन
 
पुलित्जर पुरस्कार बोर्ड ने यूक्रेनी पत्रकारों को उनके देश पर रूस के आक्रमण के साहसी कवरेज के लिए सम्मानित किया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार अमेरिकी मीडिया दिग्गज द वॉशिंगटन पोस्ट को भी मिला है। यह 6 जनवरी 2021 के दंगे की रिपोर्टिंग से जुड़ा है, जब पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों की भीड़ ने वॉशिंगटन में कैपिटल बिल्डिंग पर हमला किया था।

यूक्रेन के पत्रकारों को विशेष प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए पुरस्कार प्रशासक मार्जोरी मिलर ने कहा, "पुलित्जर पुरस्कार बोर्ड यूक्रेन के पत्रकारों को व्लादिमीर पुतिन के निर्मम आक्रमण के दौरान सच्ची रिपोर्टिंग के लिए उनके साहस, धीरज और प्रतिबद्धता के लिए विशेष प्रशस्ति पत्र देते हुए प्रसन्न है। बमबारी, अपहरण, कब्जे और यहां तक ​​कि पत्रकारों की मौत के बावजूद वे भयानक वास्तविकता की सटीक तस्वीर प्रदान करने के अपने प्रयास में लगे हुए हैं। वे यूक्रेन और दुनिया भर के पत्रकारों को सम्मान दे रहे हैं।" कमिटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स के मुताबिक, यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद अब तक सात पत्रकार मारे जा चुके हैं, जिनमें यूक्रेन के तीन पत्रकार भी शामिल हैं।

दानिश सिद्दिकी की टीम को पुलित्जर पुरस्कार
रॉयटर्स के भारतीय फोटोग्राफर दानिश सिद्दिकी, जिस टीम का हिस्सा थे उसे फीचर फोटोग्राफी के लिए पुलित्जर पुरस्कार मिला। वह अफगानिस्तान में लड़ाई को कवर करते समय मारे गए थे। दानिश सिद्दीकी और उनके सहयोगियों अदनान आबिदी, सना इरशाद मट्टू और अमित दवे ने भारत में कोविड-19 महामारी से मौतों की सच्चाई को दर्शाने वाली तस्वीरें लीं। न्यायाधीशों ने उनके काम को ब्रेकिंग फोटोग्राफी कैटेगरी से हटा दिया था। समिति ने लिखा कि उनका काम लोगों में गहरा सेंस पैदा करता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *