मुख्यमंत्री चौहान ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और स्वतंत्रता सेनानी गोखले की जयंती पर नमन किया

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती पर उन्हें नमन किया और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री चौहान ने महान योद्धा, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की वीरता, अनन्य राष्ट्रभक्ति, प्रजा प्रेम और राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए निरंतर संघर्ष का स्मरण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने संपन्न, शिक्षित और जागृत भारत निर्माण के लिए समर्पित स्वतंत्रता सेनानी गोखले के कार्यों का भी स्मरण किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *