मुख्यमंत्री चौहान ने राजनीति के संत स्व. कैलाश जोशी को दी श्रद्धांजलि

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की राजनीति में संत पुरूष कहे जाने वाले जोशी मध्यप्रदेश के प्रथम गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे। मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. जोशी के पुत्र पूर्व मंत्री दीपक जोशी एवं परिवाजनों से उनके निवास पर मुलाकात की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

स्व. कैलाश चंद्र जोशी 1977-78 में इमरजेन्सी के बाद भाजपा की ओर से पहले मुख्यमंत्री थे। जोशी 8 बार विधायक, 2 बार लोकसभा सदस्य और एक बार राज्यसभा के सदस्य रहे। जोशी 1957 में जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे।

जोशी ने 1980 से 84 तक भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद प्रथम प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। जोशी 1972 से 1977 तक नेता प्रतिपक्ष भी रहे। स्व. जोशी का देहावसान 90 वर्ष की उम्र में 24 नवम्बर 2019 को हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *