1 महीने में हुआ 22 लाख 66 हजार मेट्रिक टन गेहूं का उपार्जन

भोपाल
जिले में गेहूं खरीदी का काम करीब एक महीने से जारी है। अब तक करीब 23 हजार 81 किसानों से 22 लाख 66 हजार 507 मेट्रिक टन से अधिक गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। यह अपने आप में रिकॉर्ड है। भोपाल में 16 मई तक गेहूं खरीदी का काम किया जाना है। इसके लिए खाद्य विभाग के अफसर लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

जिला आपूर्ति नियंत्रक ज्योति शाह नरवरिया ने बताया भोपाल जिले में संचालित 77 खरीदी केन्द्रों पर शुक्रवार तक कुल 23 हजार 81 किसानों से 22 लाख 66 हजार 507 मेट्रिक टन से अधिक गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। कुल 77 खरीदी केंद्रों में से 65 गोदामों में सीधे गेहूं खरीदा जा रहा है।

 वहीं, 12 समितियां भी सीधे किसानों से खरीदी कर रही हैं। इसके अलावा स्टील सायलो मुगालिया कोट और दो गोदाम संचालक श्रीराधे वेयरहाउस व श्रीलक्ष्मी वेयरहाउस में भी स्वयं गेहूं खरीदी की जा रही है। गौरतलब है कि इस साल जिले में गेहूं उपार्जन का लक्ष्य 3 लाख मेट्रिक टन रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *