TIT एनुअल-डे के मुख्य अतिथि रहेंगे केंद्रीय मंत्री सिंधिया

भोपाल
राजधानी के भेल क्षेत्र में आनंद नगर स्थित टीआईटी ग्रुप आॅफ टेक्नोक्रेट्स इंस्टीट्यूशंस के प्लेसमेंट एचीवर्स एंड एनुअल डे 2022 प्रोग्राम में आज सोमवार की शाम मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उपस्थित रहेंगे। इसके साथ इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कई कैबिनेट मंत्री- तुलसी सिलावट, प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसौदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर और एचसीएल के कैम्पस रिलेशन हेड आशीष भल्ला, आईटीसी इंफोटेक के कैम्पस रिक्रूटमेंट हेड वीरप्पाजी शिवान्ना, एमफेसिस के इंडिया कैम्पस लीड जोशुआ डेविड, टाटा टेक्नोलॉजीस के कैम्पस रिक्रूटमेंट हेड शुशांत कुमार भी उपस्थित रहेंगे।

23 सालों से एक्सीलेंस का परचम लहरा रहा टीआईटी
मध्य भारत में हायर एजुकेशन में एक्सीलेंस का पिछले 23 सालों से परचम लहरा रहे टीआईटी ग्रुप के छात्र-छात्राओं ने सबसे ज्यादा प्लेसमेंट हासिल कर एक बार फिर अपनी काबिलियत का लोहा मनवा दिया है। 2022 बैच के छात्रों को 378 कंपनियों में 3021 प्लेसमेंट मिले हैं।

यूके की नेटवर्क रेल में अमित उपाध्याय को 46 लाख का पैकेज
टीआईटी ग्रुप के छात्र अमित उपाध्याय को यूके की नेटवर्करेल कंपनी ने 46 लाख रुपए सालाना का पैकेज दिया है। वहीं अपूर्बी श्रेया को अमेजन ने 18.7 लाख रु. का, रिशु सिंह को रेडहेट ने 14 लाख रु. का, शशांक सोनी को यूएसए की बीएनवाय मेलोन बैंक आॅफ न्यूयार्क मेलोन ने 14 लाख रु. का और उबर ने पुष्पेंद्र सिंह को 8 लाख रु. प्रतिवर्ष का शानदार पैकेज दिया है। इसके अलावा अपूर्बी श्रेया, विकास प्रसाद, कौशल कुमार को एयरबस ने 16 लाख रु. के पैकेज आॅफर किए हैं। अनुराग जैन, मोनिका अग्रवाल, अभिषेक कुणाल, रजनीश आनंद को सेप ने 12 लाख रु. तथा निधि जैन को ग्लोबल बैंक ने 11 लाख रु. का पैकेज दिया है।

मोर्गन स्टेनले ने 3 छात्र व 1 छात्रा को दिया 11 लाख रु. का पैकेज
विश्व प्रसिद्ध कंपनी मोर्गन स्टेनले ने टीआईटी के छात्र अमन जायसवाल, शुभम सक्सेना, सिद्धार्थ मिश्रा और प्रीति कुमारी को 11 लाख रु. का पैकेज दिया है। अमाडियुस ने नमन जायसवाल और शानविक लाड को 11.5 लाख रु. का पैकेज आॅफर किया है। सृष्टि बारसाइयान, शुभम सक्सेना का टाइगर एनालिटिक्स ने 8.5 लाख रु. का पैकेज दिया है। पर्व गौर को फोर्ड कंपनी ने 8 लाख रु., अलिशा कत्यायनी को पीडब्ल्यूसी ने 6 लाख रु. का, ओरेकल ने प्रियांश जैन को 6 लाख रु., डेलॉइट ने 9 छात्रों को 4.5 लाख रु. और केपीएमजी ने प्रमोद कुशवाह को 10 लाख रु. सालाना का पैकेज आॅफर दिया है। इसके अलावा कई और छात्र-छात्राओं को भी कंपनियों ने शानदार पैकेज पर नियुक्ति देने का आॅफर दिया है। यह प्रोग्राम आनंद नगर स्थित टेक्नोक्रेट्स ग्रुप के कैम्पस में आज शाम आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *